भाजपा को करारा झटका, बदरीनाथ और मंगलौर सीट कांग्रेस के खाते में, भाजपाई खेमे में सन्नाटा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ दल भाजपा को विस उपचुनाव में करारा झटका लगा है। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हरा दिया।







उधर, मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की मामूली अंतर से जीत पर पहले तो भाजपा प्रत्याशी ने दोबारा काउंटिंग कराने के लिए पत्र दिया, लेकिन बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपकर रिकाउंटिंग के कयासों पर विराम लगा दिया। उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों बदरीनाथ और मंगलौर में पिछले दिनों उप चुनाव के लिए मतदान हुआ था और 13 जुलाई को मतगणना संपन्न हुई।
बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट की मतगणना सुबह से शुरू हुई। बदरीनाथ विस क्षेत्र की मतगणना 15वें राउंड तक चली। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला को 5,224 मतों से विजयी घोषित किया गया। बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र भंडारी को हराकर सीट पर कब्जा जमाया।
उधर, मंगलौर विधानसभा सीट की मतगणना 10वें राउंड तक चली। अंतिम चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 32,710 मत मिले, जबकि भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 31,261 मत हासिल हुए। इस प्रकार काजी ने भाजपा के भड़ाना को मात्र 449 वोट से हराया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को 19,552 से संतोष करना पड़ा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश