February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

विस अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। विधानसभा भवन में शनिवार को मंगलौर विधानसभा और बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिलाई। नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी का धन्यवाद किया और जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दोनों विधायकों को बधाई दी और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया, नवनिर्वाचित विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस मौके पर उपस्थित नेताओं और विधायकों ने भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और आगामी सत्र में दोनों विधायकों के सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और कांग्रेस के अन्य विधायक मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love