सोमवार को सुबह मंगलौर के जैनपुर झंझरी गांव में शटरिंग खोल रहे थे दोनों
एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार जिले में सोमवार को शटरिंग खोलते समय दो मजदूर गहरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में जहरीली गैस बनने से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक बेहोश हो गया, जिसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लक्सर क्षेत्र के रणसूरा गांव निवासी राशिद (45) और उस्मान (22) मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने गए थे। दोनों के साथ गांव निवासी एक मजदूर भी काम कर रहा था।
जहां पर तीनों शटरिंग खोल रहे थे, उसके पास ही करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें जहरीली गैस बन रही थी। इस दौरान रशीद और उस्मान शटरिंग खोलते समय गहरे गड्ढे में गिर गए। साथ में काम कर रहे मजदूर ने शोर मचाया और दोनों को बचाने की कोशिश की तो वह भी गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाल रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने रशीद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया, तीसरे मजदूर का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, जिस गड्ढे में मजदूर गिरे थे, वह काफी पुराना है और उसमें जहरीली गैस बन रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की दम घुटने से मौत हुई है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश