February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

शासन ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को किया बर्खास्त

Spread the love

निदेशक ने जारी किया आदेश, एससी का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने का था आरोप, कई जांचों के बाद कार्रवाई

बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून।
ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी टम्टा को शासन ने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने के आरोप में जांच के बाद बर्खास्त का दिया।
कई स्तरों से हुई जांच के बाद पुष्टि हुई थी की लक्ष्मी ब्राह्मण थीं, लेकिन पति की जाति टम्टा के आधार पर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाई थी। विभाग के निदेशक हरिचंद सेमवाल ने बर्खास्त करने के आदेश जारी करते हुए कहा कि मामला हाईकोर्ट में भी गया था, इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love