बोले, हम सभी को एक सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी होगी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा, भारत की आजादी को 100 वर्ष पूर्ण होने तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।
कहा, सचिवालय प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए हम सभी को एक सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी होगी। जब भी कोई फाइल या मामले ऐसे आते हैं, जिसके कारण प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में होने वाले कार्य में रुकावट आ रही है, ऐसे में हमें सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी है।

कहा, प्रदेश और प्रदेश के लोगों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए हमें हर सम्भव प्रयास करने होंगे। हमारा प्रदेश हिमालयी क्षेत्र के सबसे अधिक आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। प्रदेशवासी प्राकृतिक आपदाओं से जूझते रहते हैं। इस दिशा में सबसे अधिक प्रयोग करने हेतु हिमालय हमारे पास है।कहा, भूस्खलन आदि के लिए प्रदेश में अलग इंस्टीट्यूट बनाया गया है। कोशिश है कि इसे इस गुणवत्ता का बनाया जाए कि सिर्फ भारत के अन्य राज्य ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के देश हमसे भूस्खलन का समाधान मांगने आएं।मुख्य सचिव ने कहा, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भारत के सभी प्रदेशों को विकसित होना होगा। इसके लिए हमें अपनी ताकत और खूबियों को पहचानना होगा। कहा, हमारा पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। कुछ पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक होती जा रही कि हमें पर्यटकों की संख्या सीमित करने पर विचार करना पड़ रहा है।कहा, आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून हाईवे और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के बनने से प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई एवं सभी सचिव, अपर सचिव अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश