अपने खेत की रखवाली कर रहा था किसान, गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की चौकी घेर किया जमकर हंगामा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार जिले के रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को वन चौकी पर हंगामा कर उचित मुआवजा की मांग की।


उधर, रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे किसानों ने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, बुग्गावाला क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया निवासी धर्मू भगत (65) रविवार की रात खेत की रखवाली करने गए थे। रात में खेत में हाथी घुस आया। आहट पर धर्मू की आंख खुली तो वह उसे भगाने की कोशिश करने लगे। इस बीच धर्मू को हाथी ने पकड़ लिया पटक पटक कर मार डाला।
धर्मू की चीख पुकार सुन पास के खेत में रखवाली कर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और हाथी को भगाकर सूचना धर्मू के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण धर्मू को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरिपुर टोंगिया स्थित वन चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।
सूचना पर बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। उधर, सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश