February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हैलीपैड से पहले हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

Spread the love

क्रिस्टल कंपनी का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के छह लोगों को लेकर केदारनाथ जा रहा था, जांच डीजीसीए करेगा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार (24 मई) को सुबह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब छह यात्रियों के दल को केदारनाथ धाम दर्शन के लिए ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बच गया।

उधर, मामले की जांच डीजीसीए करेगा। इसके साथ ही फिलहाल कंपनी की सेवाओं को जांच होने तक स्थगित कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिस्टल एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर शेरसी से तमिलनाडु के छह यात्रियों को लेकर बाबा केदार के दर्शन कराने के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और वह हवा में ही गोल गोल घूमने लगा.

हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी भांपकर पायलट कैप्टन कल्पेश ने सूझबूझ का परिचय देते हुए केदारनाथ हैलीपैड़ से लगभग 100 मीटर पहले सफलतापूर्वक आपातकालीन लैंडिंग करा दी। घटना के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद कर मंदिर तक पहुंचाया। फिलहाल हेलीकाॅप्टर में तकनीकी खराबी एवं घटना की जांच डीजीसीए ने शुरू भी कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही एविएशन कंपनी द्वारा केदारघाटी में उड़ान शुरू की जा सकेगी।

प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल जिन यात्रियों ने अपने टिकट उक्त हेली कंपनी में बुक कराए हैं, उनको अन्य हेली कंपनियों से उड़ान की व्यवस्था कराई जा रही है। उधर, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया, हेलीकॉप्टर के टेल रोटर में तकनीकी खामी आ गई थी, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से सॉफ्ट लैंडिंग करा दी। बताया, हेलीकॉप्टर में तमिलनाडु के छह यात्री सवार थे।

ये थे सवार

शिवाजी, उल्लू बैंकट चलम, महेश्वरी, सुंदरा राज, सुमति, और मयूर बाघवानी।

Loading

About The Author


Spread the love