December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

अखिलेश का तंज, डबल इंजन नहीं, डबल शीशा जरूरी

Spread the love

उत्तर प्रदेश रोडवेज की खटारा और शीशा विहीन बस का वीडियो शेयर कर किया योगी सरकार पर कटाक्ष

बेबाक दुनिया डेस्क

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा के डबल इंजन पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लखनऊ के कैसरबाग डिपो की एक शीशाविहीन बस का वीडियो डालकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तंज कसा।

लिखा, ये है भाजपा सरकार में विकसित भारत की बिना शीशा लगी रोडवेज बस सेवा। उत्तर प्रदेश की सर्दी से ठिठुरती सवारियां भाजपाइयों से पूछ रही हैं? क्या लखनऊ-बहराइच की गाड़ी वाया शिमला-नैनीताल भी जाने लगी है। लिखा, एक तो प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं वैसे ही ठप हैं, ऊपर से सवारियों को बीमार करने वाली सर्द हवाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। लिखा, डबल इंजन की जगह डबल शीशा ज़्यादा ज़रूरी है।

Loading

About The Author


Spread the love