January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अखिलेश की जगह अब आशुतोष को कमान

Spread the love

गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा का मुजफ्फरनगर तबादला

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। श्रीगोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमननगर, धर्मपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा का मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया, जबकि उनकी जगह आशुतोष शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया।

श्रीगोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमननगर, धर्मपुर क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्कूलों में से एक है। अब तक
यहां डा. अखिलेश शर्मा प्रधानाचार्य का दायित्व संभाल रहे थे। उनकी कार्य क्षमता और विजन को देखते हुए उनका तबादला मेरठ प्रांत के सबसे बड़े विद्यालय लाला जगदीश विद्यालय मुजफ्फरनगर में किया गया है। उन्होंने तीन वर्ष पूर्व जब विद्यालय की जिम्मेदारी संभाली थी, तब विद्यार्थियों की संख्या लगभग 400 थी, जो अब 1200 से ज्यादा हो चुकी है।

अपने कार्यकाल में उन्होंने 10 डिजिटल क्लासें शुरू कराई। उनके कार्यकाल में चार बच्चे स्टेट टॉपर लिस्ट में जगह बना पाए। उन्होंने विद्यालय में करीब एक करोड़ के कार्य कराए। सबसे बड़ा कार्य उनके कार्यकाल का स्कूल को उत्तराखंड बोर्ड से सीबीएसई से संबद्ध कराने का रहा, जो इसी सत्र से हो गया है।

उधर, उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की स्थित सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के बायोलॉजी विभाग के आचार्य आशुतोष शर्मा को अब प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार (एक अप्रैल) को पदभार संभालने के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यालय के शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक अनिल नंदा भी मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love