December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

अब अरबी मदरसों में बच्चे श्रीराम को जानेंगे : शम्स

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। उत्तराखंड के अरबी मदरसों में अब भगवान श्रीराम के बारे में सारी जानकारी छात्रों को दी जाएगी। हिंदी और अंग्रेजी के साथ अब मदरसे के बच्चे संस्कृत की पढ़ाई भी कर सकेंगे।

उपरोक्त बातें उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान कही। कहा, मॉडर्न मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। कहा, गणतंत्र दिवस पर पहली बार दरगाह कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया है। अब यहां स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर हमेशा झंडा फहराया जाता रहेगा। कहा, सूफी संतों की दरगाहों से मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम और भाईचारे का संदेश दिया जाता है।

कहा, अब उत्तराखंड के अरबी मदरसों में भी श्रीराम के बारे में पढ़ाया जाएगा। भगवान श्रीराम के चरित्र के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। कहा, नबियों और पैगंबरों के बारे में जानकारी के साथ साथ श्रीराम के किरदार को नजदीक से बच्चे जानेंगे। कहा, श्रीराम का किरदार नबियों वाला है। ऐसे बड़े किरदार को समझने के लिए उन्हें पढ़ना चाहिए। कहा, अरबी मदरसों के छात्रों को उर्दू, अरबी, हिंदी, अंग्रेजी की पढ़ाई के साथ संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी। कहा, उत्तराखंड के सभी मदरसों को हाईटेक बनाया जा रहा है। कहा, राष्ट्र को मजबूत बनाना है। देश को खुशहाल बनाना है। जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

इससे पूर्व गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दिवेश शाशनी और सीईओ सैय्यद सिराज उस्मान ने दरगाह साबिर पाक कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस तहसीलदार दीपक सेठ, दरगाह प्रबंधक रजिया, लेखपाल अनुज यादव, शफीक अहमद, इंतेखाब आलम, राव शारिक नियाजी, अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love