बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पहले प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। अब 22 को प्रदेश में मीट और मछली की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।
इससे पहले योगी सरकार ने शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई थी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर यूपी की सरकार कई फैसले भी ले रही है। उधर, उत्तर प्रदेश समेत देश के अब तक पांच राज्यों ने 22 जनवरी का अवकाश घोषित किया जा चुका है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश