January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा गौरवान्वित करने : ऋतु खंडूड़ी

Spread the love

विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने किया ध्वजारोहण

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने देहरादून सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कहा, आज से 75 वर्ष पूर्व 1950 को हमें भारत का संविधान मिला, तब से हम एक महान लोकतंत्र के नागरिक होने का उत्सव मनाते आ रहे हैं।

कहा, वर्षों के संघर्ष के बाद 1947 को हमें आजादी प्राप्त हुई। उसके बाद आज के दिन हमारा संविधान अस्तित्व में आया और हमने सर्वदलीय लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को अपनाया। कहा, हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र का सजग प्रहरी है। कहा, आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में सफल हुए हैं। कहा, आज हमारा देश अमृत काल का महोत्सव भी मना रहा है।

उधर, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कहा, हम अपने उत्कृष्ट निर्णयों और कार्यों से प्रदेश और प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल कर विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनाई, सभी सचिव एवं अपर सचिव सहित सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

About The Author


Spread the love