January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

Bandhavgarh National Park, India; 17 months old Bengal tiger cub (male) resting in open area early morning, dry season

आंगन से बच्चे को उठा ले गया बाघ

Spread the love

मंगलवार देर रात तक पुलिस ने की कांबिंग, नजदीक के जंगल से शव बरामद

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र के सिंगली गांव में मंगलवार देर रात घर के आंगन में खेल रहे एक चार साल के बच्चे को बाघ उठा ले गया। बुधवार सुबह बच्चे का शव पास के एक जंगल से बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सिंगली गांव निवासी अरुण सिंह का बेटा आयांश (4) घर के आंगन पर खेल रहा था, इस दौरान घर के अंदर घुसा बाघ बच्चे को उठाकर ले गया। घर वालों ने बच्चे को गायब देख शोर मचाया और बाहर भागे, लेकिन तब तक बाघ गायब हो चुका था। परिजनों ने रायपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते मामले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल सभी थाना प्रभारियों और सीओ की बैठक लेकर पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में बच्चे की खोजबीन के लिए पुलिस की टीम को लगाया। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए जंगल और आसपास के इलाके में रातभर कांबिंग की। रातभर कांबिंग के बाद बुधवार सुबह पास के जंगल में बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया।

Loading

About The Author


Spread the love