April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आईटीडीए का सीएम ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love

न्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का भी मुख्यमंत्री धामी ने किया अवलोकन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आईटीडीए का औचक निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं को भी परखा।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा के पच्योना गांव के लाल सिंह की समस्या सुनी। धामी ने डीएम अल्मोड़ा को शिकायत का शीघ्र संज्ञान लेते हुए समाधान करने को कहा। लाल सिंह ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया, जिससे क्षेत्रीय राशन डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने डीएम अल्मोड़ा को निर्देश दिए कि जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के स्तर पर लंबित समस्या का समाधान जल्द कराया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीडीए के इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं।

कहा, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। सीएम हेल्पलाइन 1905 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कार्मिकों से कहा, लोगों की समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे हैं, शालीनता से बात कर समस्याएं सुने और जिस विभाग से संबंधित शिकायत है, यथा शीघ्र संबंधित विभागों को भेजें।

सीएम हर माह स्वयं सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान आईटीडीए की विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love