January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आईपीएस पत्नी के प्रमोशन पर आईएएस पति ने लगाया बैच

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरी में तैनात आईपीएस अधिकारी पत्नी के प्रमोशन होने पर आईएएस पति ने उनके कार्यालय पहुंचकर बैच लगाया।

दो दिन पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवा सिंह के सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रोन्नत होने पर पुलिस आयुक्त ने कमिश्नर कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की। इस सेरेमनी के दौरान शिवा के पति आईएएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने पहुंचकर खुशी को दोगुनी कर दिया। इतना ही नहीं हिमांशु गुप्ता ने शिवा को बैच पहनाया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पुलिस कमिश्नरेट ने एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, शिवा सिंह के सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त पद पर प्रोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी आयोजित कर उनको शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उनके आईएएस अधिकारी पति हिमांशु गुप्ता भी मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love