December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

आज देश का मिजाज और अंदाज दोनों युवा : मोदी

Spread the love

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी तय करती है राष्ट्र का भविष्य

बेबाक दुनिया ब्यूरो

नई दिल्ली। आज देश का मिजाज भी युवा है और देश का अंदाज भी युवा है। 10 सालों में हमने पूरा प्रयास किया कि युवाओं को खुला आसमान दें, युवाओं के सामने आने वाली हर रुकावट को दूर करें।

यह बात शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। कहा, मेरा सबसे ज्यादा भरोसा अगर किसी पर है, तो वह युवाओं पर है। कहा, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा।

कहा, आज मुझे कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। कहा, मैं देशवासियों से फिर अपना आग्रह दोहराऊंगा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं और अपना श्रमदान करें। कहा, युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, इतिहास बनाने का, इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का। कहा, हमें अपने लिए अब खुद नए चैलेंज तय करने हैं। हमें विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है।

Loading

About The Author


Spread the love