April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आधी जनवरी बीती…अब बर्फबारी शुरू

Spread the love

चारों धामों समेत औली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिले

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बुधवार को अचानक गढ़वाल मंडल में मौसम ने करवट ली, जिसके चलते चारों धामों समेत अन्य ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी शुरू हो गई। दिसंबर के आखिरी पखवाड़े से लगाकर जनवरी के एक पखवाड़ा बीतने के बाद बर्फबारी होने पर लोगों के चेहरे दमक उठे।

गढ़वाल मंडल में सुबह से ही मौसम ने मिजाज बदलना शुरू हो गया था और बादल छाए हुए थे। इसके बाद दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, यमुनोत्री, गंगोत्री धाम, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, औली और रुद्रनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी शुरू हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू होने से चारों ओर सफेद चादर बिछी नजर आ रही थी।

यमुनोत्री धाम समेत आसपास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। फिलहाल हवा में बुरादानुमा बर्फ गिर रही है, लेकिन अभी बर्फ ठहर नहीं पा रही है। औली में भी बुधवार दोपहर बर्फबारी शुरू हो गई थी। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी नारायण पुरी में चार बजे से हवा के साथ बर्फबारी हो रही है।

Loading

About The Author


Spread the love