December 5, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर रिलीज

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। शुक्रवार को रोहित शेट्टी की डेब्यू सिरीज इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।

लंबे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रशंसक उनकी पहली सिरीज इंडियन पुलिस फोर्स के ट्रेलर के इंतजार में बैठे थे। डेब्यू सिरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा करते हुए नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ-शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय स्टारर वेब सिरीज को फैंस के बीच अभी ओटीटी में आने के लिए समय बचा है, पर प्रशंसकों की बेकरारी के लिए मेकर्स ने इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

तीन मिनट का ट्रेलर काफी धमाकेदार है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के खेलने नहीं, खेल खत्म करने और खून किसी का भी बहे आंसू मां के निकलते हैं, जैसे दमदार डायलॉग आपका दिल जीत लेंगे। उधर, शिल्पा और सिद्धार्थ के बीच जुगलबंदी भी बहुत अच्छी है। इंडियन पुलिस फोर्स में विवेक ओबेरॉय का दमदार एक्शन भी देखने को मिल रहा है। वेब सिरीज में शरद केलकर भी नजर आ रहे हैं। सिरीज 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love