May 17, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

इस वर्ष के पद्म पुरस्कार घोषित, 139 को मिलेंगे

Spread the love

सात व्यक्तियों को पद्मविभूषण, 19 को पद्मभूषण और 113 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पूर्व शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने वाले लोगों के नामों की घोषणा की। इस वर्ष सात को पद्मविभूषण, 19 को पद्मभूषण और 113 को पद्मश्री मिलेगा। ये पुरस्कार कई क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए हर साल भारत सरकार देती है।

दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा और सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी को पद्म विभूषण से इस साल सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नीरजा भाटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्तचनमूर्ति, एल हैंगथिंग, कुवैत की योग साधिका शेखा एजे अल सबा और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपती ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। इस वर्ष 23 महिलाओं, 10 विदेशी शख्सियत और 13 मरणोपरांत को सम्मानित किया जाएगा।

ये हैं पद्म पुरस्कार

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। ये पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, लोक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार करती है।

इनको मिला पद्मविभूषण

दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (जापान), शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)।

इनको मिला पद्मभूषण

ए सूर्य प्रकाश, अनंत नाग, बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), जतिन गोस्वामी, जोस चाको पेरियाप्पुरम, कैलाश नाथ दीक्षित, मनोहर जोशी (मरणोपरांत), नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी, नन्दमुरी बालकृष्ण, पीआर श्रीजेश, पंकज पटेल, पंकज उधास (मरणोपरांत), रामबहादुर राय, साध्वी ऋतंभरा, एस अजित कुमार, शेखर कपूर, शोभना चंद्रकुमार, सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), विनोद धाम (संयुक्त राज्य अमेरिका)।

इनको मिला पद्मश्री

अद्वैत चरण गडनायक, अच्युत रामचंद्र पालव, अजय वी भट्ट, अनिल कुमार बोरो, अरिजीत सिंह, अरुंधति भट्टाचार्य, अरुणोदय साहा, अरविंद शर्मा, अशोक कुमार महापात्र, अशोक लक्ष्मण सराफ, आशुतोष शर्मा, अश्विनी भिडे देशपांडे, बैजनाथ महाराज, बैरी गॉडफ्रे जॉन, बेगम बतूल, भरत गुप्त, भेरू सिंह चौहान, भीम सिंह भावेश, भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा, बुधेन्द्र कुमार जैन, सीएस वैद्यनाथन, चैतराम देवचंद पवार, चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत), चंद्रकांत सोमपुरा, चेतन ई चिटनिस, डेविड आर सिमलीह, दुर्गा चरण रणबीर, फारूक अहमद मीर, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, गीता उपाध्याय, गोकुल चंद्र दास, गुरुवायुर दोराई, हरचंदन सिंह भट्टी, हरिमन शर्मा, हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, हरविंदर सिंह, हसन रघु, हेमंत कुमार, हृदय नारायण दीक्षित, ह्यूग और कोलीन गैंट्जर (मरणोपरांत) (युगल), इनिवलप्पिल मणि विजयन, जगदीश जोशीला, जसपिंदर नरूला, जोनास मसेट्टी, जोयनाचरण बाथरी, जुमदे योमगाम गामलिन, के दामोदरन, केएल कृष्णा, के ओमानकुट्टी अम्मा, किशोर कुणाल (मरणोपरांत), एल हंगथिंग, लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर, ललित कुमार मंगोत्रा, लामा लोब्ज़ांग (मरणोपरांत), लीबिया लोबो सरदेसाई, एमडी श्रीनिवास, मदुगुला नागफनी सरमा, महावीर नायक, ममता शंकर, मंदा कृष्ण मडिगा, मारुति भुजंगराव चितामपल्ली, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), नागेन्द्र नाथ रॉय, नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत), नरेन गुरुंग, नीरजा भटला, निर्मला देवी, नितिन नोहरिया (संयुक्त राज्य अमेरिका), ओंकार सिंह पाहवा, पी दत्चनमूर्ति, पंडी राम मंडावी, परमार लवजीभाई नागजी भाई, पवन गोयनका, प्रशांत प्रकाश, प्रतिभा सत्पथी, पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन, आर अश्विन क्रिकेटर, आरजी चंद्रमोगन, राधा बहिन भट्ट, राधाकृष्णन देवसेनापति, रामदरश मिश्रा, रणेन्द्र भानु मजूमदार, रतन कुमार परिमू, रेबा कांता महंत, रेंथलेई लालराणा, रिकी ज्ञान केज, सज्जन भजनका, सैली होलकर, संत राम देसवाल, सत्यपाल सिंह, सीनी विश्वनाथन, सेतुरामन पंचनाथन (संयुक्त राज्य अमेरिका), शेखा अली अल-जबर अल-सबा (कुवैत), शीन काफ़ निजाम, (शिव किशन बिस्सा), श्याम बिहारी अग्रवाल, सोनिया नित्यानंद, स्टीफन नैप (संयुक्त राज्य अमेरिका), सुभाष खेतूलाल शर्मा, सुरेश हरिलाल सोनी, सुरिंदर कुमार वसल, स्वामी प्रदीपतानंद (कार्तिक महाराज), सैयद ऐनुल हसन, तेजेंद्रा नारायण मजूमदार, थियाम सूर्यमुखी देवी, तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला, वादिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी, वासुदेव कामथ, वेलु आसान, वेंकप्पा अंबाजी सुगतेकर, विजय नित्यानंद सुरीश्वरजी महाराज, विजयलक्ष्मी देशमाने, विलास डांगरे, विनायक लोहनी।

Loading

About The Author


Spread the love