April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर रात में उतरा चिनूक हेलीकॉप्टर

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को रात उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शाम चार बजे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने सफलता पूर्वक लैंडिंग की। इसके बाद रात में करीब नौ बजे चिनूक हेलीकॉप्टर दोबारा हवाई अड्डे पर पहुंचा और आसमान में दो चक्कर लगाने के बाद लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई अड्डे पर इससे पहले चिनूक हेलीकॉप्टर सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान 28 नवंबर को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर उतरा था।

इसी हेलीकॉप्टर से सुरंग के अंदर से सकुशल बाहर निकाले गए 41 श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। कुछ दिनों पूर्व चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर वायुसेना के एयरबेस प्रयागराज से चिनूक हेलीकॉप्टर के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे के साथ पिथौरागढ़, गौचर हवाई अड्डे पर दिन और रात में लैंडिंग और टेकऑफ के अभ्यास की सूचना प्रशासन को दी गई थी, लेकिन बाद में यह अभ्यास रद्द हो गया था।

इस बाबत एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया, वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का रुटीन अभ्यास था। सूचना पर हवाई अड्डे पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए थे। बताया, मौसम खराब होने से पूर्व में अभ्यास नहीं हो पाया था।

Loading

About The Author


Spread the love