December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तरकाशी : मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे

Spread the love

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध डोडीताल में मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट केलशू क्षेत्र की देवडोलियों की मौजूदगी में 27 अप्रैल को छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

केलशू घाटी के अगोड़ा गांव में डोडीताल में मां अन्नपूर्णा मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष बलदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। जहां पर मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट खोलने के लिए पहले ग्रामीणों ने नाग देवता की देवडोली की अनुमति ली। इसके बाद मंदिर समिति ने कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की।

    अन्नपूर्णा मंदिर के मुख्य पुरोहित शास्त्री राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया, 26 अप्रैल दोपहर को केलशू घाटी के आठ गांव की देवडोलियों के साथ ग्रामीण डोडीताल के लिए रवाना होंगे। उसके बाद 27 अप्रैल को बैसाख माह के कृष्ण पक्ष की गणेश चतुर्थी को मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

    बताया, डोडीताल को भगवान गणेश की जन्मभूमि भी माना जाता है। वहीं धार्मिक दृष्टिकोण के साथ पर्वतारोहण के लिए भी डोडीताल पर्वतारोहियों का पसंदीदा स्थान है। डोडीताल समुद्रतल से 11,998 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।

    ऐसे पहुंच सकते हैं

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से टैक्सी और जीप के माध्यम से अगोड़ा तक सड़क मार्ग से 20 किमी की दूरी और उसके बाद अगोड़ा से डोडीताल तक 15 किमी का प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ट्रैक कर पहुंचा जा सकता है।

    Loading

    About The Author


    Spread the love