February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड : कोटद्वार शहर में भारी बारिश से तबाही, शहर में घुसा नदी-नाले का पानी

Spread the love

लगातार करीब आठ घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, नदी-नाले उफनाए
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मालन नदी और पनियाली गधेरे के उफनाने से कोटद्वार शहर में मंगलवार देर रात भारी मात्रा में बरसाती पानी आने से तबाही मच गई।
मालन नदी इस वक्त आफत ढा रही है। नदी के पानी से वैकल्पिक पुल डूब गए। इसके अलावा कंडी मार्ग के कॉजवे भी डूब गए हैं। मालन नदी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर फंसे मजदूरों को पुलिस और लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन से बाहर निकाला। वहीं, कोटद्वार में पनियाली गधेरा भी कहर ढा रहा है।
गधेरे का पानी देर शाम आर्मी के गब्बर सिंह कैंप में घुस गया, जिससे लोग अपने घरों को छोड़ कर अन्य स्थानों की ओर निकल गए। पनियाली गधेरा के उफनाने से बाढ़ का पानी कौडिया में आबादी में घुस गया, जिससे लोग परेशान हो गए और उनका भारी मात्रा में सामान भी खराब हो गया।
पनियाली गधेरे के उफान पर होने से आबादी में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। उधर, कोटद्वार से दुगड्डा के बीच तीन जगह हाईवे भी मलबा आने से बाधित हो गया है। यहां पर कई वाहन फंसे हुए हैं। नेशनल हाईवे डिवीजन ने अपनी जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग खुलवाने की कोशिश कर रहा है। भारी बारिश को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई है और रेस्क्यू शुरू करते हुए पानी में फंसे लोगों को निकाल रही है।
पुलिस ने खोह नदी और पनियाली नाले के किनारे के घरों को खाली करा रही है। वहीं, कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर नाले में वाहन फंस गया और बाइक बह गई। उधर, कोटद्वार-दुगड्डा के बीच नेशनल हाईवे पर पड़ने वाला रपटा भी भारी बारिश और भूस्खलन से ढह गया। रपटा ढहने से सैकड़ो गाड़ियां सड़कों के दोनों और फंसी हुई हैं।
लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। वहीं, सिद्धबली से आगे लालपुल पर भी मलबा आया हुआ है।

Loading

About The Author


Spread the love