February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उद्यमियों ने पौधे रोप लिया परवरिश का संकल्‍प

Spread the love

हरेला पर्व पर औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अग्निशमन केंद्र परिसर और नदी किनारे उद्यमियों ने रोपे पौधे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरेला पर्व पर मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित अग्निशमन केंद्र परिसर और सारना नदी किनारे उद्यमियों और कर्मियों ने 100 से अधिक फलदार और छायादार पौधे रोपकर सभी के परवरिश का संकल्‍प लिया।

सबसे पहले लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्‍यक्ष विजय सिंह तोमर ने अग्निशमन केंद्र परिसर में पौधे रोपकर हरेला पर्व की शुरुआत की। साथ ही अग्निशमन केंद्र के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद अग्निशमन केंद्र के प्रभारी ईशम सिंह ने अपने सहयोगियों और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों संग पौधरोपण अभियान चलाया।

इस मौके पर विजय सिंह तोमर ने कहा, धरा के आभूषण ही पेड़-पौधे हैं। ऐसे में धरा को खूबसूरत बनाना है तो सभी को एक-एक पेड़ लगाना है। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी ईशम सिंह ने कहा, वह अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर वर्षभर इन पौधों की देखरेख करेंगे।

ये रहे मौजूद

लघु उद्योग भारती के महामंत्री राजीव गोयल, देहरादून ग्रामीण जिलाध्‍यक्ष रविंद्र भट्ट, उमेश, योगेंद्र कुमार, सतीश कुमार, विपिन कुमार, लोकेश कुमार, शिवकुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, अनुज कुमार, रविंद्र बिष्‍ट, नितिन शर्मा, ज्‍योति नेगी, निशा, काजल, अलका, मनीषा, मीनाक्षी, सरस्‍वति और आंचल आदि।

Loading

About The Author


Spread the love