हरेला पर्व पर राजधानी के पास कोटी, अठुरवाला में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में हरेला पर्व ने त्योहार का रूप ले लिया है, जिसे लोग पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं। इसके अलावा पर्यावरण बचाना भी हम सभी की जिम्मेदारी।
उपरोक्त बात विस्थापित क्षेत्र कोटी, अठुरवाला के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरेला पर्व पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कहा, हरेला प्रदेशवासियों की आस्था का प्रतीक बन गया है। प्रदेश की धरती से पूरे विश्व में प्रकृति और पर्यावरण बचाने का एक संदेश जा रहा है।
कहा, एक पेड़ मां के नाम को आस्था से जोड़ा गया है। कहा, पर्यावरण संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने कहा, पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा ने जो मार्ग दिखाया है, सभी को उस पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, पर्यावरण बचाने के लिए चिपको आंदोलन देवभूमि से निकला है। उनकी सरकार लोक पर्वों को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर पौधरोपण भी राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री ने किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश