बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से शनिवार सुबह पौने दस जौलीग्रांट हवाई पट्टी पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की आगवानी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया।

इसके अलावा प्रदेश की धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी उपराष्ट्रपति की आगवानी की। इस मौके पर हवाई पट्टी में मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति का काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया, जहां उनको एक कार्यक्रम में शामिल होना है।
उधर, एयरपोर्ट पर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने इन्वेस्टर्स समिट के सफलतम और साढ़े तीन लाख करोड़ के हुए निवेश की जानकारी दी। इस पर उपराष्ट्रपति ने बधाई दी। इस मौके पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, बलजीत सोनी आदि भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश