April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एयर चीफ मार्शल ने बदरी-केदार के किए दर्शन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे परिजनों और सैन्य अफसरों संग पहले भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए फिर केदारनाथ पहुंचकर साढ़े 10 बजे बाबा केदार के दर्शन किए।

एयर चीफ मार्शल बदरीनाथ आर्मी के हेलीपैड से सुबह सवा आठ बजे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। यहां श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने उनकी अगवानी की। चौधरी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर वेदपाठ पूजा में शामिल हुए। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा संपन्न कराई।

यहां पर एयर चीफ मार्शल ने देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरी विशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया, एयर चीफ मार्शल ने शुक्रवार शाम नृसिंह मंदिर जोशीमठ में दर्शन किए और शनिवार को बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए आए। मंदिर परिसर में एयर चीफ मार्शल 45 मिनट तक रहे।

बदरीनाथ धाम सिंह द्वार पर फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, केदार सिंह रावत, दीपक सयाना, योगेंद्र नेगी, हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे। इसके बाद बाबा केदार के दर्शन के लिए रवाना हुए।

उधर, बदरीविशाल के दर्शन करने के बाद बाबा केदार के दर पहुंचे। यहां बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की। इसके बाद भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे। भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा की। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने एयर चीफ मार्शल को केदारनाथ का प्रसाद अंगवस्त्र, भस्म,‌ रुद्राक्ष माला भेंट की।

इस मौके पर पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल आदि समेत तीर्थयात्री एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। केदारनाथ धाम में सवा घंटे तक मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love