बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बृहस्पतिवार की देर रात सुल्तानपुर जिले में मुठभेड़ में एक लाख के इनामी गोरखपुर के गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को ढेर कर दिया। गैंगस्टर के खिलाफ 35 केस दर्ज थे और वह फरार चल रहा था।
एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर विनोद उपाध्याय सुल्तानपुर जिले में है, इस पर बृहस्पतिवार की देर रात उसकी घेराबंदी की तो गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को गोली लग गई। इसके बाद एसटीएफ की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसटीएफ को उसके पास से चाइनीज़ कंपनी मेड पिस्टल, स्टेनगन, कारतूस और एक स्विफ्ट कार आदि भी मिली है। विनोद मूलरूप से अयोध्या के मया बाजार स्थित उपाध्याय का पुरवा का रहने वाला था। विनोद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर और लखनऊ में हत्या की कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल रहा। 2007 में गोरखपुर सदर सीट से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका था। गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों और यूपी के 61 माफियाओं की लिस्ट में उसका नाम शामिल था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश