December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

एसीएस राधा रतूड़ी बनीं मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार

Spread the love

डॉ. एसएस संधु के सेवानिवृत्त होने पर संभाली कुर्सी, बनीं 18वीं मुख्य सचिव

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की 1988 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं। उन्होंने बुधवार को मुख्य सचिव रहे डॉ. एसएस संधु के सेवानिवृत्त होने पर मुख्य सचिव की कुर्सी संभाली।

सचिवालय में बुधवार को निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने राधा रतूड़ी को कार्यभार सौंपा। नई सीएस राधा रतूड़ी इससे पहले यहीं पर अपर मुख्य सचिव पद पर आसीन थी। बुधवार को कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने उन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने का आदेश जारी किया। इसके बाद से राधा रतूड़ी के कार्यालय में लोगों का शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा रहा। बुधवार को शाम पांच बजे उन्होंने मुख्य सचिव कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, राधिका झा, डॉक्टर पंकज कुमार पांडे और मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अरविंद सिंह हयांकी भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि नई मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी भी प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पद से कुछ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव बनने तक अविभाजित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, उत्तराखंड के टिहरी और देहरादून जनपद की जिलाधिकारी की कमान भी संभाल चुकी हैं। उत्तराखंड शासन में राधा रतूड़ी गृह, वित्त, कार्मिक, महिला सशक्तिकरण में बाल विकास सरीखे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

अब तक इन्होंने संभाली कमान

अजय विक्रम सिंह, मधुकर गुप्ता, डॉ. आरएस टोलिया, एम रामचंद्रन, एसके दास, नृप सिंह नपलच्याल, सुभाष कुमार, आलोक कुमार जैन, सुभाष कुमार, एन रविशंकर, राकेश शर्मा, शत्रुघ्न सिंह, एस रामास्वामी, उत्पल कुमार सिंह, ओम प्रकाश, डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू और राधा रतूड़ी।

Loading

About The Author


Spread the love