श्रीगोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। श्रीगोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि ने वंदना सत्र में भैया बहनों से कठिन परिश्रम, अनुशासन से लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री डॉ० रजनीकांत शुक्ल का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने भैया बहनों को कई टिप्स दिए। प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर चंबा इंद्रपाल परमार, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर रुद्रपुर नीरज अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य किशोर नौटियाल और सेवानिवृत्त शिक्षक कलीराम चमोली का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।





कक्षाओं का निरीक्षण करने के बाद छात्र संसद एवं आचार्यों संग हुई बैठक में निरीक्षकों ने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप चल रही डिजिटल कक्षाओं एवं एक्टिविटीज पर संतोष जताते हुए और बेहतर करने के सुझाव भी दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० अखिलेश कुमार शर्मा ने प्रबंध समिति एवं विद्यालय परिवार की ओर से सभी निरीक्षकों का आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश