December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

कमांडो और ड्रोन से लेकर सीसीटीवी कैमरे से अयोध्या की निगहबानी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे ही अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त होती जा रही है।

इस समय अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही कमांडो की तैनाती के साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से अयोध्या की निगरानी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने अयोध्या को 360-डिग्री सुरक्षा कवरेज प्रदान करने को एंटी-माइन ड्रोन की भी तैनाती कर दी है।

इसके साथ ही ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस प्रशिक्षित सुरक्षा बलों की भी तैनाती कर दी गई है। लता मंगेशकर चौक पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए यूपी आतंकवादरोधी दस्ते के कमांडो को भी तैनात कर दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले साइबर खतरों से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उच्च स्तरीय साइबर विशेषज्ञ टीम को भी अयोध्या भेज दिया है।

Loading

About The Author


Spread the love