बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। राम हमारे आराध्य हैं, हम सब राम के वंशज हैं। राम के घर का न्योता कोई नहीं लाता, उनका तो बुलावा खुद आता है।
उपरोक्त बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने मेरठ में पीएल शर्मा स्मारक हॉल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के 14 जिलों के पश्चिम जोन प्रादेशिक संवाद में कही। मसूद यहीं नहीं रुके और कहा, राम को लेकर जो सम्मान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के मन में है, वही इमरान मसूद के मन में भी। भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा, भगवान राम को लाने वाले ये कौन हैं। ये लोग नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। कहा, मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही है।
कहा, आधार से वोटर कार्ड को लिंक कराओ। ऐसे में बीएलओ चाहकर भी वोट नहीं बदला पाएगा। संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पश्चिमी उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाल समेत सभी जिला-शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष सभी फ्रंटल और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे ।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश