April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी

Spread the love

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री ने मंजूरी प्रदान कर दी। यह ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए चलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा, इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री धामी ने पिछले साल दो दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।

अब, रेल मंत्रालय ने मुक्यमंत्री के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम और अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है की नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

Loading

About The Author


Spread the love