April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कान्हा के जन्म की पूर्व संध्या पर बच्चों ने की मस्ती

Spread the love

एमईएलसी आस्ट्रेलिया एजुकेशन सेंटर में बच्चों ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार को बल्लूपुर में जीएमएस रोड स्थित एमईएलसी आस्ट्रेलिया एजुकेशन सेंटर में बच्चों ने कान्हा की जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई।

इस दौरान बच्चों ने मनमोहक परिधानों में कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां भी बटोरी। कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति पर परिपूर्णिका एवं अयंतिका को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निदेशक बीर प्रकाश दत्त, श्याम सिंह दत्त, ज्योत प्रकाश दत्त, सोनिया चंद, राजेश शर्मा और अनुराधा शर्मा मौजूद थे।

बच्चों में परिपूर्णिका शर्मा, कायना कुमार, अयंतिका रावत, विधान रावत, आदित्य रावत, चानवी कुमार, जैतिक दुआ, ईशानी, शिवांगी प्रजापति, भव्या गर्ग, सिद्धी गर्ग, लक्षित, अक्षांत रावत, सिद्धांत सिंह, अंशिका, केशव रतूडी, अनुराग और आस्था भी मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love