April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कारगिल विजय दिवस : आरआईएमसी में सिम्फनी बैंड का प्रदर्शन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर राजधानी के प्रमुख स्कूलों के 375 छात्रों के लिए राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) के थिमैया हॉल में सिम्फनी बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया।

सिम्फनी बैंड कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना पैदा करना और सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करना था। एपीएस बीरपुर, केवी बीरपुर, केवी अनारवाला, द दून स्कूल, वेल्हम बॉयज स्कूल, कैम्ब्रियन हॉल स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल और आर्यन स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र शामिल हुए। गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी), कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) और बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) के बैंड ने मनमोहक प्रदर्शन किया।

बैंड ने सैन्य साहस और जोश के साथ देशभक्ति और मार्शल धुनों से युवा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए था। यह छात्रों के लिए सशस्त्र बलों की समृद्ध विरासत से जुड़ने और उनकी वीरता से प्रेरित होने का अवसर भी था।

Loading

About The Author


Spread the love