January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कारगी क्षेत्र में धूमधाम से अक्षत का वितरण

Spread the love

विश्व हिंदू परिषद के इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। विश्व हिंदू परिषद एवं सिद्धपीठ प्राचीन काली माता मंदिर समिति द्वारा विशाल कलश यात्रा मंगलवार को निकाली गई। इस दौरान अयोध्या से आए पूजित अक्षत कारगी क्षेत्र में घर-घर बांटे गए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली द्वारा पूजित कलश को माला पहनाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा कारगी चौक त्रिनेत्र विहार से शुरू होकर शिवालिक एनक्लेव लेन नंबर 1, 2, 3 से होती हुई दुर्गा विहार, बद्रीश विहार, एकता एनक्लेव, कन्हैया विहार से होते हुए काली माता मंदिर पहुंची, जहां पंडित ममलेश मंगाई द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

इस दौरान भक्तों को बताया गया कि अक्षत अपने पूजा घर में रखेंगे और 22 जनवरी को पूजा हवन करके रात्रि में अपने घरों में 11, 21 या 51 दीया जलाकर खुशियां मनाएंगे, क्योंकि 500 वर्षों की प्रतीक्षा एवं संघर्ष के बाद रामलला अपने घर पर पधारे हैं।

इस मौके पर पूर्व पार्षद राजपाल सिंह पयाल, आलोक कुमार, गणेश उनियाल, विहिप के विभाग मंत्री राजेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष आलोक सिंह, जिला मंत्री अनुज वर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख राजकुमार दक्ष, मंदिर समिति अध्यक्ष तिलकराम वर्मा, मंदिर अध्यक्ष संजय राजपूत, मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर, मंडल महामंत्री संजय राठौर, मंडल महामंत्री सुषमा पयाल, हेमा परिहार, विजय भट्ट, किशन थापा, जगदंबा नौटियाल, सुशांत, मनोज पाल, सुशील राणा, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love