April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कार्यकर्ताओं से बोले खरगे, मेहनत करोगे तभी फल मिलेगा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के बन्नू स्कूल में विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नसीहत भी दे गए।

कहा, सबको मिलकर मेहनत करनी होगी और जुटना होगा। हम सब आपके साथ हैं। राहुल गांधी तो दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कहा, आप एकजुट होकर बूथ लेवल पर काम कीजिए, परिणाम भी आपके पक्ष में आएंगे। कहा, मैं आप सबको ये जिम्मेदारी सौंपकर जा रहा हूं। कहा, कोई भी इलेक्शन होगा, वह मेहनत से ही जीता जाता है। कहा, अगर मेहनत नहीं करेंगे तो नहीं जीत पाएंगे।

कहा, पंडित नेहरू ने ये सूत्र वाक्य दिया था कि हम जनता से घुले मिलेंगे तो जीतने से कोई नहीं रोक सकता। इसके पूर्व सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी संबोधित किया। कहा, केंद्र सरकार कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, जिन संस्थाओं को बेचकर वो सरकार चला रहे हैं, वह कांग्रेस की ही देन हैं। आज आम लोगों को धार्मिकता को छोड़कर धर्मांध बनाया जा रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love