April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

केदारनाथ पैदल मार्ग दुरुस्त, 17 अगस्त से शुरू हो सकती यात्रा

Spread the love

दावा : 15 दिन बाद पैदल आवाजाही कर केदारनाथ धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा के तीर्थ यात्री

31 जुलाई की रात पैदल मार्ग हो गया था बंद, 260 मजदूरों की मेहनत के बाद बनाया गया पैदल मार्ग

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। 31 जुलाई को आई आपदा के बाद 19 किमी केदारनाथ पैदल मार्ग के 29 जगह क्षतिग्रस्त होने के 15वें दिन मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर लिया गया गया और 17 अगस्त से आवाजाही भी शुरू होने की संभावना है।

प्रशासन का दावा है कि इस पैदल मार्ग से 15 दिन बाद पैदल चलकर यूपी, गुजरात और हरियाणा से कुछ तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। 260 मजदूरों की मेहनत के बाद पैदल मार्ग को बनाया गया है। वहीं, प्रशासन से मिल रहे सहयोग पर केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थयात्रियों ने आभार जताया है। 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के कारण जगह-जगह ध्वस्त हो गया था।

इसके बाद सबसे पहली प्राथमिकता के तहत पैदल मार्ग से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और डीएम सौरभ गहरवार के नेतृत्व में चले रेस्क्यू अभियान में हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को हेली सेवा के साथ पैदल आवाजाही से उनकी जान को बचाया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग को तेजी के साथ दुरुस्त करने की चुनौती थी।

आपदा से 19 किमी पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। तेजी से काम होने से अब पैदल मार्ग के एक-दो जगहों पर ही परेशानी है, जहां पर सुरक्षा जवान तीर्थ यात्रियों को रास्ता पार करवा रहे हैं। ऐसे में पैदल चलकर धाम पहुंच रहे देश के कई राज्यों के भक्तों में भी ख़ुशी देखने को मिल रही है। केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने कहा, पैदल मार्ग दुरुस्त हो गया है, लेकिन एक-दो स्थानों पर अभी भी दिक्कत है।

अब तक 10,93,632 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों 150 से 200 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। हेली सेवाओं के साथ ही पैदल चलकर भी बाबा के भक्त धाम पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने कहा, पैदल मार्ग के डेंजर वाली जगहों पर सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं, जो भक्तों को सुरक्षित यात्रा करवा रहे हैं।

प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द पैदल मार्ग को और अधिक दुरुस्त किया जाए, जिससे ज्यादा संख्या में भक्त बाबा केदारनाथ के धाम पहुंच सके। अभी भी पैदल मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में लोनिवि गुप्तकाशी के मजदूर मार्ग का ट्रीटमेंट करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा सोनप्रयाग–गौरीकुण्ड राजमार्ग को भी दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। यहां भी जल्द ही वाहनों की आवाजाही आई शुरू हो जाएगी। एनएच विभाग की मशीने और मजदूर रात दिन राजमार्ग को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

Loading

About The Author


Spread the love