बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित जिला कारागार रोशनाबाद में एक कैदी के हाथों से बनाई गई भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण किया।

अनावरण समारोह के बाद कोश्यारी ने जेल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कैदियों की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा भी की। उन्होंने कैदियों के लिए 51,000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है। कोश्यारी ने वर्ष 1975 से 77 तक जेल में रहने के किस्से भी कैदियों और जेल अफसरों को सुनाएं। कोश्यारी ने जेल के अंदर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश