May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कैबिनेट मंत्री को वृक्षमित्र ने भेंट किया पौधा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। स्वागत व अभिनंदन में फूलों के गुलदस्ता देने के बजाय पौधा उपहार में देने के प्रणेता वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी व किरन सोनी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर और उन्हें मोरपंखी का पौधा उपहार में दिया।

डॉ सोनी ने कहा, पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन और पौधों को भावनाओं से जोड़ने के लिए कार्य करता हूं और दूल्हा दुल्हन को शगुन में पौधा उपहार में देता हूँ, ताकि पौधा रोपकर शादी के पल को यादगार बनाएं। वहीं, किरन ने कहा, प्रकृति की सेवा सच्ची सेवा है।

कहा, प्रकृति स्वच्छ होगी तो हमें अच्छी आबोहवा मिलेगी। कहा, पति डॉ सोनी का सहयोग करूंगी, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम एक स्वच्छ वातावरण बना सके। मंत्री गणेश जोशी ने इस पुनीत कार्य के लिए सोनी दंपती को बधाई दी।

Loading

About The Author


Spread the love