May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

कैबिनेट मंत्री ने अमित शाह के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे। इसके बाद जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग शहीद भगत सिंह चौक पर मिठाई बांट आतिशबाजी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जोशी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। कहा, आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है।

कहा, देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए जैसे कड़े निर्णय सहित कई फैसले उनके नेतृत्व में ही लिए गए हैं। इस दौरान जोशी ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल के सीएमएस से चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, कुशाल राणा, मीरा सकलानी, अनीता धनाई, सतीश दौढ़ियाल, पुष्पा पड़ियार, धर्मपाल पंवार आदि।

Loading

About The Author


Spread the love