January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कोटद्वार के लिए नौ करोड़ की सड़कों की सौगात

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने एक ही दिन में किया सभी का भूमि पूजन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में लगभग नौ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों और संपर्क मार्गों का शिलान्यास करते हुए कहा, कोटद्वार विस क्षेत्र में सड़कों के नवीनीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

कहा, क्षेत्र की मुख्य सड़कों और संपर्क मार्गों को नए सिरे से बनवाया जा रहा है और पुरानी सड़कों का सुधारीकरण किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया, शुक्रवार को जिन सड़कों और मार्गों का शिलान्यास किया गया उनकी लंबाई करीब 15 किलोमीटर से ज्यादा है। गौरतलब हो कि विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र से विधायक भी हैं।

शिलान्यास के दौरान क्षेत्रवासियों ने विस अध्यक्ष का आभार भी जताया। क्षेत्र के लोगों ने विस अध्यक्ष को संपर्क मार्गों की खराब हालत और कई संपर्क मार्गों की जरूरत से अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अफसरों को सड़कों के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। विस अध्यक्ष ने इसके बाद शुक्रवार को कोटद्वार में सड़कों को प्राथमिकता देते हुए कई सड़कों और संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।

इस मौके पर कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। कहा, जनपद में तमाम परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले की तस्वीर बदल जाएगी। कहा, केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग लगातार मिलता रहता है। इसकी बदौलत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश की जा रही है।

विस अध्यक्ष हल्दुखता के मिलन चौक पहुंची जहां 240.89 लाख की लागत से बनने वाले सड़कों का भूमि पूजन किया। इस दौरान लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सत्तीचौड़ और झंडाचौक मेन बजार पहुंची, जहां कई सड़कों का भूमि पूजन किया। इस दौरान विस अध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गुणवत्तापूरक बनाने और निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

कहा, ये पैसा जनता की मेहनत का पैसा है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पंथरी, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता डीपी सिंह,पार्षद मनीष भट्ट, नीरू बाला खंतवाल, रामेश्वरी देवी, पंकज भाटिया, सुमन कोटनाला, हरी सिंह पुंडीर, मीना बैंजवल, अनीता गौड़ और उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love