May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

क्रिकेटर सुरेश रैना ने किए भगवान बदरी-केदार के दर्शन

Spread the love

यूपी के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने भी परिजनों संग बदरीनाथ के किए दर्शन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बुधवार को जहां बदरीनाथ व बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने भी सपरिवार भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

बुधवार को पूर्वान्ह हेलिकॉप्टर से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। यहां पर पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद सुरेश रैना हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे और यहां भी बाबा के दर पर पूरे विधि विधान से शीश नवाजा। दोनों धामों पर हेलीपैड पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पदाधिकारियों, क्रिकेट प्रेमियों, पुरोहितों ने सुरेश रैना का स्वागत किया।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने क्रिकेटर रैना को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। उधर, केदारनाथ मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने रैना का स्वागत किया। सुरेश रैना को नजदीक से देखने के लिए दोनों धामों में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों, समर्थकों समेत स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

क्रिकेटर रैना ने प्रसंशकों का अभिवादन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। उधर, बुधवार को पूर्वाह्न ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने भी पारिवारिक सदस्यों संग पूरे विधि विधान से भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

Loading

About The Author


Spread the love