देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम का साया दूसरे भी जारी रहा
यूपी के प्रयागराज से देहरादून आई थी इंडिगो की फ्लाइट
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर उड़ानों पर भी लगातार पड़ रहा है।
बुधवार को दूसरे दिन भी जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। सुबह करीब ग्यारह बजे एयरपोर्ट पर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट आसमान में कई चक्कर लगाए, लेकिन लैंड नहीं हो सकी।
लैंडिंग करने के लिए फ्लाइट के पायलट ने कई बार कोशिश की, लेकिन लैंडिंग नहीं करा सका। अंत में आधे घंटे तक चक्कर लगाने के बाद दिल्ली डायवर्ट हो गई। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद आदि शहरों की उड़ाने एयरपोर्ट पर उतरी। रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एयरपोर्ट के आसमान में मौसम खराब बना हुआ है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश