January 20, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गंगोत्री के दो और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को होंगे बंद

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के चार धामों के शीतकालीन कपाट बंदी की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को बंद होंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद किए जाएंगे।

चार धामों में से एक गंगोत्री धाम के शीतकाल के लिए कपट 2 नवंबर को दोपहर बाद 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के पुजारी ने शुक्रवार को मां गंगा के कपाट बंदी की घोषणा की।

बताया, गंगा की विग्रह डोली दो नवंबर को गंगोत्री धाम से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम मारकंडे मंदिर में करेगी और तीन नवंबर को डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी। बताया, इसके बाद छह माह तक मां गंगा के दर्शन मुखबा गांव में होंगे।

उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे। इस बाबत शुक्रवार को मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल उनियाल ने बताया, भैयादूज के पावन पर्व पर तीन नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। बताया, अभिजीत मुहूर्त विजयदशमी (12 अक्तूबर) के दिन शनिवार को यमुना मंदिर परिसर खरशालीगांव में निकाला जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love