राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष का मेरठ से चुनावी शंखनाद, बोले- नया नेतृत्व तैयार करना राजनीतिज्ञों का दायित्व
बेबाक दुनिया ब्यूरो
मेरठ। देश में अगर गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर भर्ती योजना को सबसे पहले खत्म किया जाएगा। इसके अलावा नौजवानों को प्राथमिकता से रोजगार दिया जाएगा।
यह घोषणा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने साईं धाम कॉलोनी मैदान में आयोजित युवा संसद को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, बड़ौत, बागपत आदि समेत कई जिलों से पहुंचे युवाओं से कहा, देश के युवाओं पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि नया नेतृत्व देश के लिए तैयार करना राजनीतिक लोगों का दायित्व है।
जयंत ने युवाओं से 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा, प्रदेश से लेकर देश तक नौजवानों की लड़ाई को लड़ा जा रहा है। कहा, मेरठ में भी मोदी योगी से ज्यादा काबिल नौजवान है। कहा, हमारा विपक्षी मजबूत और ताकतवर है, इसलिए हमें भी उनका 2024 में मुकाबला पूरी ताकत के साथ ही करना है। कहा, युवा शक्ति में ताकत मौजूद है।
युवाओं से मुखातिब जयंत ने सवाल दागा कि यह कहां का कानून है कि 21 साल की उम्र में वोट दे सकते हैं, पर विधायक, एमपी का चुनाव नहीं लड़ सकते। गठबंधन की सरकार बनने पर नौजवानों को भी 21 साल में ही एमपी और विधायक का चुनाव लड़कर नेतृत्व सौंपा जाएगा। कहा कि किसानों को दिल्ली जाने का अधिकार मिलेगा वह संसद में अपनी बात रख सकेंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश