December 6, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

गांव चलो अभियान में सीएम ने चंपावत के गांव में गुजारी रात

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जनपद के दो दिवसीय दौरे पर ठाँटा गांव पहुंचे और यहां के एक होम स्टे में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह भ्रमण के दौरान लोगों से भेंटकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का फीडबैक लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरी प्रोडक्ट प्रोसेसिंग यूनिट में काम करने वाली स्थानीय महिलाओं से मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं से मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को वोकल फॉर लोकल अभियान के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रही है। कहा, हमारी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड के रूप में हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ की स्थापना की है जो हमारे स्थानीय उत्पादों को बेहतर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मुहैया कराएगा।

Loading

About The Author


Spread the love