धामी ने 415 करोड़ 75 लाख से अधिक राशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई टिहरी पहुंचे और वीर बाल दिवस पर टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका और 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर ग्रामीणों को संबोधित भी किया।





मुख्यमंत्री धामी प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग कार्यकम में शिरकत किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने गणेश चौक से रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचे और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं को गिनाया।
मुख्यमंत्री धामी ने 415 करोड़ 75 लाख से अधिक की धनराशि वाली 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपदवासियों को विकास की सौगात भी दी। उन्होंने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार रुपये की 44 योजनाओं का लोकार्पण और 214 करोड़ 43 लाख की 116 योजनाओं का शिलान्यास किया। धामी के रोड शो के दौरान बौराड़ी में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने मूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर तख्ती और बैनर भी मुख्यमंत्री को दिखाया गया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश