January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गोल्ड टीम ने जीता ‘गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट’

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का पांचवां गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब गोल्ड टीम ने जीता। प्रतियोगिता की उपविजेता रेड टीम रही।

देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के पांचवें गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। इन टीमों में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों जैसे भनियावाला, विकासनगर, प्रेमनगर, साभावाला, क्लेमेंटटाउन, राजपुर रोड, धरमपुर, कारगी चौक एवं कई टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच तनुष क्रिकेट अकादमी में गोल्ड टीम और रेड टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोल्ड टीम ने रेड टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

देहरादून फोटोग्राफर्स एसो. में इस वर्ष करीब आठ सौ लोग जुड़े हैं। आयोजकों के मुताबिक, टूर्नामेंट कराने का एक ही मकसद होता है कि सभी फोटोग्राफर को एक साथ जोड़ना और सबको फिट रखना। उधर, विजेता टीम को ट्रॉफी एसबीआई बैंक के अधिकारियों ने दी, जबकि रेड टीम को रनर अप ट्रॉफी समाजसेवी श्रवण वर्मा ने दी। टूर्नामेंट के समापन पर संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

एसबीआई के रीजनल मैनेजर राजेंद्र सिंह रावत, नीलम पांडे, स्टेट बैंक के डिप्टी रीजनल मैनेजर अमरेंद्र कुमार सुमन, स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर बिजेंदर जोशी, स्टेट बैंक के उप सचिव कमल तोमर, संस्था वीरेंद्र सिंह रावत, सचिव जोगेश खन्ना, उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, कोषाध्यक्ष परमीत सिंह खुराना, फाउंडर मेंबर्स नितेश अग्रवाल, अनिल प्रजापति, राकेश डोभाल, विकास कपूर, शिशुपाल रावत आदि।

Loading

About The Author


Spread the love