April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चमोली : जोशीमठ के पगनो गांव के 35 परिवार संकट में

Spread the love

गांव के दोनों ओर बहने वाले नालों में उफान, पानी घरों में घुसा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पगनो गांव के 35 परिवारो की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

गांव के दोनों ओर बहने वाले नालों में लगातार हो रही बारिश से उफान आ गया, जिससे पानी कई घरों के अंदर मलबे के साथ घुस गया है। इतना ही नहीं गांव के ऊपर से कई दिनों से पहाड़ से लगातार भूस्खलन भी हो रहा है।

इससे पहले जिला प्रशासन ने नौ परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था, पर अभी भी 35 परिवार ऐसे हैं जो भूस्खलन की जद में हैं।

Loading

About The Author


Spread the love