बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के एक गांव में शनिवार दोपहर को खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला भालू के हमले से जख्मी हो गई। महिला को कर्णप्रयाग के उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।


कर्णप्रयाग विकासखंड के डोंठला गांव निवासी गोविंद सिंह की पत्नी सौणी देवी (60) शनिवार को दोपहर दो बजे खेत पर गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रहीं थीं। इस दौरान भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास घास काट रहीं अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया। इसके बाद भालू भाग गया।
घायल महिला को कर्णप्रयाग के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की स्थित अब खतरे से बाहर है। उधर, ग्रामीणों ने भालू के आतंक से निजात और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। रेंजर हेमंत बिष्ट ने बताया, वन वीट अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश